बिरौल में शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोग गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए नशेड़ियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ विशेष अभियान के तहत बिरौल थाना पुलिस ने सोमवार शाम तीन लोगों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ उत्पाद एवं मध्य निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

थानाध्यक्ष चन्द्र मणी के अनुसार, सोमवार (11 मई 2026) की शाम बिरौल थाना के परि० पु० अ० नि० सनम राय कुमार और राहुल कुमार पुलिस बल के साथ संध्या गश्ती पर निकले थे। गश्ती के दौरान करीब शाम 7:00 बजे अफजला टोले खेवा के पास पुलिस को तीन व्यक्ति नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए मिले। उनके पास जाने पर उनके मुंह से शराब की तेज दुर्गंध आ रही थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को थाने लाकर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। जांच के परिणाम इस प्रकार पाया गया।

 मो० कलाम-28 mg/100ml

 अरविन्द सहनी- 519 mg/100ml

 राजेश सिंह- 519 mg/100 ml

गिरफ्तार किए गए लोगों में

मो० कलाम (36 वर्ष) पिता -अब्दुल अंसारी, ग्राम – डुमरी, बिरौल। अरविन्द सहनी (38 वर्ष) ग्राम- सुपौल बाजार, बिरौल। राजेश सिंह (24 वर्ष),ग्राम – हनुमाननगर, बिरौल, मुख्य है।

गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों का अनुमंडलीय अस्पताल बिरौल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।