ट्यूलिप येलो सोसाइटी में मदर्स डे का भव्य आयोजन,माताओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
ट्यूलिप येलो सोसाइटी में मदर्स डे का भव्य आयोजन,माताओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
ट्यूलिप येलो सोसाइटी में मदर्स डे का भव्य आयोजन,माताओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
दस्तक 7 मिडिया, गुरूग्राम।
शहर के सेक्टर 69 स्थित ट्यूलिप येलो सोसाइटी में मदर्स डे के अवसर पर एक भव्य एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसाइटी की माताओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, संगीत एवं सम्मान समारोह आयोजित किए गए, जिनमें सभी आयु वर्ग की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों द्वारा अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करने वाली प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सौरभ गोयल, श्वेता कुमारी एवं अंकित गंभीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार बना। वहीं सोसायटी के इं आर के जायसवाल (समाजसेवी) ने कहा कि माँ परिवार और समाज की आधारशिला होती हैं, और उनके सम्मान में इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को सम्मानित किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर मदर्स डे को यादगार बनाया।