बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग (SH-17) पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग (SH-17) पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग (SH-17) पर भीषण सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
बिरौल-गंडौल मुख्य मार्ग (SH-17) पर सोनपुर के समीप बीती देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिसे प् इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। आशंका जताई जा रही है कि बिरौल की ओर से आ रही अनियंत्रित बाइक सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वैन से टकराई। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर ही गिर गए, जिसके बाद पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से यह बड़ा हादसा हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही बिरौल थाना से आये पुलिस पदाधिकारी शशि भुषण रजक दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर BR 07ए एच 8185 है। वाहन के दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला है कि इस बाइक का स्वामित्व जमालपुर थाना क्षेत्र के परसरमा निवासी सचिन्द्र राम के पुत्र अश्वनी राम के नाम पर है। एस आई शशि भुषण रजक ने बताया कि मृतक की पहचान जमालपुर थाना क्षेत्र के परसरमा निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया।
इस घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है।
दरभंगा में LPG आपूर्ति व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, बेंता स्थित इंजीनियर गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जिला प्रशासन का दावा टांय – टांय फिसस ??
दरभंगा पुलिस में दक्षता बढ़ाने को रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू