मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़,चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया / मधुबनी।
जिले में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मधुबनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सक्रिय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बिस्फी थाना पुलिस ने चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक मधुबनी के निर्देश में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे बिस्फी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर स्थित पंचायत सरकारी भवन के पास दो युवक एक मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही बिस्फी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसकी पहचान भगवान जी कुमार यादव के रूप में हुई। पुलिसिया पूछताछ में उसने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार कर ली तथा गिरोह में अन्य साथियों के शामिल होने की जानकारी दी।
इसके बाद बिस्फी थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित छापेमारी अभियान चलाया। मानवीय आसूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरोह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी करता था और सुनसान जगहों को निशाना बनाता था।
गिरफ्तार आरोपी
भगवान जी कुमार यादव, रामसंयोग यादव, बुद्धू उर्फ राजदेव यादव, इरशाद,सभी आरोपी बिस्फी हाट क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।
बरामदगी:चोरी की गई 02 मोटरसाइकिल
पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश की जा रही है। जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।
दरभंगा के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश जावेद आलम बने निगरानी विभाग में संयुक्त सचिव (विधि)
दरभंगा में LPG आपूर्ति व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, बेंता स्थित इंजीनियर गैस सर्विस पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, जिला प्रशासन का दावा टांय – टांय फिसस ??