दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी: हत्या, डकैती, आपत्तिजनक पोस्ट और शराब मामले में कई गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

दरभंगा जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

कुशेश्वरस्थान थाना में दो अभियुक्त गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या-11/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त महादेव चौपाल एवं गोविंद चौपाल को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्त बहेड़ा गांव, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाबा साहेब पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

दरभंगा पुलिस ने सोशल मीडिया पर डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गाली-गलौज करने वाले युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डकैती कांड का आरोपी मधुबनी से दबोचा गया

मनिगाछी थाना कांड संख्या-155/20, धारा 395/412 भादवि के अप्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद शाहनवाज को दरभंगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहम्मद इजहार का पुत्र है और नरपतनगर सीमा, थाना सकरी, जिला मधुबनी का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसे सकरी स्थित फिरोजा अपार्टमेंट से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

सोनकी थाना में शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए दरभंगा police लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में सोनकी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6.3 लीटर सोफिया शराब बरामद करते हुए बेचन चौधरी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनकी थाना क्षेत्र का ही निवासी बताया गया है।