बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 12 मई को बिरौल में लगेगा जॉब कैम्प,100 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थी ले सकेंगे भाग

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 12 मई 2026 (मंगलवार) को बिरौल स्थित BSDC KYP सेंटर परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। जॉब कैम्प में निजी कंपनी VISION INDIA SERVICES PVT LTD द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जॉब कैम्प में Field Executive, Associate एवं Operator पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों पर साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

नियोजनालय की ओर से बताया गया है कि चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 16,500 रुपये CTC वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

रोजगार शिविर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। विभाग ने जिले के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से इसमें भाग लेकर रोजगार का लाभ उठाने की अपील की है।

जॉब कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का नियोजनालय निबंधन अनिवार्य रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार भारत सरकार के NCS पोर्टल पर ऑनलाइन निबंधन करा सकते हैं या नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पांच रंगीन फोटो, बायोडाटा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर आने को कहा गया है।