बिहार की न्यायिक और राजनीतिक गरिमा के स्तंभ थे पंडित ताराकांत झा: पुण्यतिथि पर उमड़े अधिवक्ता

दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा  /विधि संवाददाता 

जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में सोमवार को बिहार बिधान परिषद के सभापति, प्रखर अधिवक्ता सह बिहार के पूर्व महाधिवक्ता रहे पंडित ताराकांत झा की 12 वीं पुण्यतिथि पर वकीलों ने नमन किया।अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में वकीलों ने पंडित झा के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित किया।मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि स्वर्गीय ताराबाबू पेशे से मर्मज्ञ वकील,सूबे बिहार के महाधिवक्ता और बिहार बिधान परिषद के सभापति के रुप में प्रान्त की अहर्निश सेवा की।वे एक कुशल राजनेता के रुप में राजनीतिक सुचिता के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।वहीं वे बिहार स्टेट बार काऊंसिल ,पटना के चेयरमैन के रुप में वकील हितैषी कार्यों के प्रति हमेशा समर्पित रहे।वे वकीलों का राष्ट्रीय स्तर पर मानक संस्था बीसीआई के सदस्य भी रहे।अपने अवदानों के कारण वे वकीलों के बीच अनुकरणीय हैं और भविष्य में भी रहेंगे।मौके पर अधिवक्ता मनोज कुमार, बूलन कुमार झा,रामवृक्ष सहनी,अमरनाथ झा, अनिल कुमार मिश्रा,किरण कुमारी, गोमती कुमारी,संतोष कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार, अभय यादव,चन्दन साह,कुलदीप दिवान, अधिवक्ता लिपिक विनय कुमार झा,मुरारी यादव समेत अन्य वकील शामिल थे।