बेनीबाद में नए थाना अध्यक्ष ने संभाला पदभार:शराब माफियाओं पर रखेंगे विशेष नजर
बेनीबाद में नए थाना अध्यक्ष ने संभाला पदभार:शराब माफियाओं पर रखेंगे विशेष नजर
बेनीबाद में नए थाना अध्यक्ष ने संभाला पदभार:शराब माफियाओं पर रखेंगे विशेष नजर
दीपक कुमार | गायघाट
मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना में नए थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपना पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद थाना अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपराध, पशु तस्करी, शराब बिक्री एवं शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
उन्होंने आश्वासन दिया कि जनता की हर समस्या का समाधान समय पर करना उनका कर्तव्य होगा। थाना अध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई शिकायत आती है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। दोषी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
राजकुमार गौतम ने जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के साथ सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता हर हाल में जनता की सेवा करना होगी। नए थाना अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल से क्षेत्र में कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।