चहारदीवारी गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
दरभंगा जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धमसाइन गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान शमशे आलम की पुत्री सीमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया गया कि सीमा खातून सुबह बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान वह गांव की एक गली से गुजर रही थी, तभी अचानक पड़ोसी की चहारदीवारी भरभराकर उसके ऊपर गिर पड़ी। मलबे के नीचे दबने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को तुरंत इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया।

