शादी समारोह में पिस्टल लहराकर डांस, तीन आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में पिस्टल लहराकर डांस, तीन आरोपी गिरफ्तार
शादी समारोह में पिस्टल लहराकर डांस, तीन आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया ,कमतौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के छोटकी लाधा गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के मामले में कमतौल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
घटना बीते शुक्रवार रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार शादी समारोह में कुछ युवक हथियार लहराते हुए डांस कर रहे थे और वहां मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर भय का माहौल बना रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की गई।
पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों में दरभंगा के शिवधारा निवासी स्व. रामदेव साह के पुत्र मनीष कुमार, कमतौल थाना क्षेत्र के लाधा गांव निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र अजीत कुमार महतो तथा मधुबनी जिले के अरेर थाना क्षेत्र निवासी बिलटू महतो के पुत्र राजीव कुमार महतो शामिल हैं।
कमतौल थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।