एसएसपी के निर्देश पर मणिगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर मणिगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी के निर्देश पर मणिगाछी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया, मनीगाछी/दरभंगा।
वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में मणिगाछी थाना पुलिस ने अपराधियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मणिगाछी थाना कांड संख्या-104/26, धारा-109(1) बीएनएस के प्राथमिकी अभियुक्त राजेश मुखिया, पिता लक्ष्मण मुखिया, ग्राम लहटा थाना मणिगाछी जिला दरभंगा को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की नजर में था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।
वहीं दूसरी कार्रवाई में मणिगाछी थाना कांड संख्या-146/22, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016 के प्राथमिकी अभियुक्त अजय साह, पिता शिवकुमार साह, ग्राम रडियाम थाना बहेड़ा जिला दरभंगा को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया। शराबबंदी कानून से जुड़े मामले में आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी।
इसके अलावा मणिगाछी थाना कांड संख्या-125/13 के अप्राथमिकी अभियुक्त अरुण पासवान, पिता स्वर्गीय सैनी पासवान, ग्राम कोठिया थाना भैरवस्थान जिला मधुबनी को भी दरभंगा पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी फरार अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।