शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तार ,पुलिस ने की कार्रवाई,न्यायिक हिरासत में भेजा
शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तार ,पुलिस ने की कार्रवाई,न्यायिक हिरासत में भेजा
शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक गिरफ्तार ,पुलिस ने की कार्रवाई,न्यायिक हिरासत में भेजा
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के भदौन गांव से हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान भदौन गांव निवासी विवेक कुमार कामती के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे पकड़ लिया और थाने ले आई। थाने में युवक को ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके उपरांत, मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी विवेक कुमार कामती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।