घनश्यामपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद, पहले भी जेल जा चुका है, बदमाश
घनश्यामपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद, पहले भी जेल जा चुका है, बदमाश
घनश्यामपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, दो चोरी की बाइक बरामद, पहले भी जेल जा चुका है, बदमाश
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय पुलिस ने बाइक चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दो चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के सिमरी गांव निवासी उस्मान नदाफ के पुत्र मो.सदरे आलम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 05 मई को थाना क्षेत्र के पाली बाजार से एक स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई थी। इस संबंध में घनश्यामपुर थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। वहीं, दूसरी ग्लैमर बाइक मधुबनी जिले के भेजा गैस एजेंसी के पास से चोरी हुई थी, जिसके लिए भेजा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया था। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार देर रात घनश्यामपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की बाइक बेचने की तैयारी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रसियारी पुल के पास छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक के साथ मो.सदरे आलम को हिरासत में ले लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की। उसके बाद उसके एक अन्य ग्लैमर बाइक मधुबनी जिला के भेजा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसे रसियारी गाछी में छिपाकर रखा गया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त बाइक भी बरामद कर ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि करीब 10 वर्ष पूर्व आरोपी न्यायालय से हथकड़ी खोलकर फरार हो गया था। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।