“सुलह से समाधान” : दरभंगा राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निपटारा, करोड़ों रुपये का हुआ सेटलमेंट
दस्तक 7 मीडिया/बिधि संवाददाता
राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उदेश्य आपसी सहमति एवं सुलह के आधार मामलों का त्वरित सुलभ समाधान करना है।खासकर शमनीय मामलों का निष्पादन कर अदालत में लंबित मुकदमे का बोझ कम किया जाता है।उक्त बातें शनिवार को न्यायालय प्रांगण में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष ने कही।
डीएम सह प्राधिकार के उपाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि यह आयोजन आपके लिए है।जरुरत इस बात की है कि सुलह समझौता कर अपने विवादों को निपटा कर खुशी खुशी अपने घर जायें।वरीय पुलिस अधीक्षक सह प्राधिकार के सदस्य जगुनाथ रेड्डी जला रेडी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी है कि लोग आपस की कटूता को भुलाकर समाज में अमन शांति दें।इसके फायदे हीं फायदे हैं।इसलिए आवश्यक है कि लोगों को इसका भरपुर लाभ उठाना चाहिए।अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक ने लोक अदालत को सफल बनाने की अपील किया। बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा ने कहा कि लोक अदालत का प्रत्यक्ष लाभ जिला के पक्षकारों को मिल रही है।मौके पर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश प्रमोद कुमार पंकज,,स्थाई लोक अदालत के पीठासीन सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी,शलभ शर्माआदि ने संबोधित किया।संचालन आनन्द सौरभ और धन्यवाद ज्ञापन प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी ने किया।
कूल 27 खंडपीठ।
अलग-अलग किस्म के मामलों का निष्पादन के लिए न्यायिक पदाधिकारियों की अध्यक्षता में कूल 27 खंडपीठों का गठन किया गया।
लोक अदालत में तलाकवाद और भरणपोषण वाद को लेकर दांपत्य त्याग कर अदालत का चक्कर लगा रहे कूल 6 दंपतियों के लिए लोक अदालत से राहत मिली।
क्षतिपूर्ति दावावाद
वाहन दूर्घटना समेत अन्य कुल 9 मामले क्षतिपूर्ति दावा वाद के निष्पादित किये गये।जिसमें करीब 01 करोड़ 39 लाख 08 हजार 08 सौ रुपये का समझौता हुआ।
निष्पादन।
लोक अदालत में करीब हजारों मामलों का निष्पादन किया गया।वहीं उत्पाद, क्लेम ,लेबर,वन अधिनियम, एमभी ऐक्ट समेत बिभिन्न बैंकों के बैंक ऋण,टेलीफोन, बिजली आदि से संबंधित मामलों में 2 करोड़ 69 लाख 98हजार 183रुपये का सेटलमेंट किया गया।
फोटो-
लोक अदालत का उदघाटन करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा डीएम कौशल कुमार, एस एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, ,बार एसोसिएशन का महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा, साथ में मौजूद न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

