2022 में खत्म हो चुके केस का 2026 में नोटिस, गरीब चालक की एक दिन की मजदूरी हुई बर्बाद
विधि संवाददाता /दरभंगा
सिविल कोर्ट दरभंगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 9 मई को पहुंचे अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सुरहाचट्टी निवासी गौड़ी यादव के पुत्र मिन्टु यादव ने जी० ओ० वाद संख्या 326/2020 में उपस्थिति के लिए जारी नोटिस के अनुसार आया। अधिवक्ता मनोज कुमार मिश्रा ने मिन्टु यादव के नोटिस के अनुसार तहकीकात किया तो ज्ञात हुआ कि जारी नोटिस मामलें का निस्तारण 13 मई 2022 को ही हो चुकी है। मिन्टु ने बताया कि पौने चार वर्ष पूर्व निष्पादित मामलें में नोटिस भेज कर उसके जैसे गरीब चालक को एक दिन के मजदूरी से बंचित कर दिया गया। गरीब मिन्टु के हाथ में कोर्ट के पिठासीन पदाधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर एवं तिथि 4 मई 2026 द्वारा जारी नोटिस था।