नेपाली नंबर वाहन की ठोकर से छात्रा की मौत, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
नेपाली नंबर वाहन की ठोकर से छात्रा की मौत, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
नेपाली नंबर वाहन की ठोकर से छात्रा की मौत, कोचिंग जाने के दौरान हुआ हादसा
दस्तक 7 मीडिया/अफजल खान
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र स्थित कमतौल गांव में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। बताया गया है कि कोचिंग पढ़ने जा रही बच्ची को एक तेज रफ्तार नेपाली नंबर के वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल बच्ची को पहले साहरघाट बाजार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। लेकिन डीएमसीएच पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान कमतौल गांव निवासी की 8 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी और दो बहनों व एक भाई में शामिल थी। पिता पंजाब के लुधियाना में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वे घर लौटने के लिए रवाना हो गए हैं।
मृतका की मां रंजू देवी ने बताया कि शनिवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद उनकी बेटी कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान कमतौल चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन बच्ची के सिर पर चढ़ाते हुए फरार हो गया।
वहीं मृतका के मामा सुमित कुमार ने बताया कि उनकी भांजी पढ़ाई में काफी होनहार थी और रोज की तरह कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान नेपाली नंबर के तेज रफ्तार वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।