काकरघट्टी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर युवक का दो हिस्सों में कटा शव बरामद

दस्तक 7 मीडिया /अफजल खान 

दरभंगा में काकरघट्टी स्टेशन से दरभंगा जाने वाली रेलवे लाइन के पास बने पुल के समीप एक युवक का शव दो हिस्सों में कटा हुआ बरामद किया गया है। शव कमर के पास से कटा हुआ था। घटना देर रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब सदर थाना पुलिस गश्ती कर रही थी। इसी दौरान पुलिस की नजर रेलवे ट्रैक के पास पड़े शव पर पड़ी।

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस को शव के पास से कोई सामान या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है। युवक का रंग सावला बताया जा रहा है। उसने काला टी-शर्ट और जींस पहन रखा था, जबकि हाथ में ब्रेसलेट भी था।

प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन से कटने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सदर थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच लाई है और मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा