वरीय पुलिस पदाधिकारी अब “गोद” लेकर सुधारेंगे थाने: बहेड़ा थाना पहुंचे डीआईजी मनोज तिवारी, व्यवस्था और विवेचना पर कड़ी नजर
दस्तक 7 मीडिया /संजय कुमार राय
दरभंगा जिले में पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह, संवेदनशील और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने नई रणनीति लागू की है। इस पहल के तहत जिले के चुनिंदा थानों की जिम्मेदारी अब सीधे वरीय पुलिस अधिकारियों को सौंपी गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मिथिला क्षेत्र के डीआईजी मनोज तिवारी ने बहेड़ा थाना पहुंचकर वहां की कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया।
