धोखाधड़ी मामले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई, घनश्यामपुर से आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी मामले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई, घनश्यामपुर से आरोपी गिरफ्तार
धोखाधड़ी मामले में हरियाणा पुलिस की कार्रवाई, घनश्यामपुर से आरोपी गिरफ्तार
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
धोखाधड़ी के एक मामले में हरियाणा पुलिस ने घनश्यामपुर थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनश्यामपुर निवासी राम लखन रॉय के पुत्र संतोष रॉय के रूप में हुई है। आरोपी को उसके ससुराल गनौन गांव से गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के अनुसार हरियाणा पुलिस एक दर्ज धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में घनश्यामपुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर आरोपी संतोष रॉय को हिरासत में लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद जिले के पल्ला थाना में वर्ष 2023 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। हरियाणा पुलिस को आरोपी के घनश्यामपुर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।