नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय इतिहास में साबित होगा मिल का पत्थर– मणि कान्त झा।

कुशेश्वरस्थान / दरभंगा।

प्रखंड के सत्तीघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।जिसमें
महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण के विधेयक पर लोकसभा की मुहर लगने पर प्रशन्नता जाहिर की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिलेगी और यह विधेयक भारतीय इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा। सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में पारित हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई एवं आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष मणि कान्त झा ने कहा कि इस अधिनियम से हमारे देश में राजनीतिक विमर्श बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कानून बनने के बाद देश में लिंग-समावेशी आवश्यकता और प्रभावी बनकर हमारे संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करेगा। मौके पर कामेश्वर दास,प्रभात कुमार झा,मिन्कु कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,सत्येंद्र कुमार चौधरी,राजीव कुमार चौधरी,अनिल कुमार पासवान,अमरेंद्र कुमार सिंह, रामविलास मुखिया,ललित नारायण साहू,संतोष चौपाल,रवींद्र कुमार सिंह,रामोतार चौपाल,जयमंगल ठाकुर,नंदलाल महतो,रेणु कुमारी,नंदलाल झा,अब्दुल गफुर, दिलीप ठाकुर,शंकर चौधरी,वकील पासवान, रामकुमार गुप्ता,पप्पू सहनी,रामविनोद दास,कैलाश राय,गणेश सिंह, सुबित पाठक,शोभा कान्त झा,पंकज कुमार झा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।