संजय कुमार राय की रिपोर्ट

डीजी शोभा अहोतकर से डीआईजी अनुसुइयां रणसिंह को टकराना महंगा पर गया हैं। बिहार सरकार ने होम गार्ड एवं फायर सर्विसेस के डीआईजी अनुसुइया रणसिंह साह को तबादला करते हुये नागरिक सुरक्षा का उपनिदेशक बना दिया हैं।
डीआईजी ने बिहार के डीजीपी , मुख्य सचिव गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव समेत कई पदाधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया था। इस 13पन्ने के पत्र मे डीजी शोभा अहोतकर पर उन्होंने प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
डीजी शोभा अहोतकर ने लगाये गये सभी आरोपो को लेकर कहा कि गृह विभाग डीआईजी अनसुइयां रणसिंह साह पर कारवाई करने वाली थी। इस कारवाई से बचने के लिये डीजी को ही मोहरा बनाना चाह रही थी। ऐसा नहीं होने पर अनाप शनाप आरोप लगाने लगी।

डीआईजी का यह भी आरोप था कि गाड़ियों की खरीद को लेकर डीजी मुझसे बेक डेट मे दस्तखत कराना चाह रही थी जिसमें साढ़े छः करोड़ का हेरा फेरी था।