जाम में थम रही थी मासूम की सांसें, फरिश्ता बन दौड़ा पटना पुलिस का जवान , यह दृश्य देख लोग हो गए अचंभित
जाम में थम रही थी मासूम की सांसें, फरिश्ता बन दौड़ा पटना पुलिस का जवान , यह दृश्य देख लोग हो गए अचंभित
जाम में थम रही थी मासूम की सांसें, फरिश्ता बन दौड़ा पटना पुलिस का जवान , यह दृश्य देख लोग हो गए अचंभित
दस्तक 7 मीडिया/पटना
पटना के न्यू बाईपास मीठापुर में लगे भीषण जाम के बीच इंसानियत की एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें थीं, हॉर्न का शोर था और उसी जाम में फंसी एक एंबुलेंस के भीतर जिंदगी और मौत से जूझ रहा था एक मासूम बच्चा।
मां की आंखों में आंसू थे, चेहरे पर डर साफ दिखाई दे रहा था। वह बार-बार मदद की गुहार लगा रही थी कि किसी तरह उसके बच्चे को समय पर अस्पताल पहुंचा दिया जाए। लेकिन जाम ऐसा था कि एंबुलेंस का आगे बढ़ना मुश्किल हो गया था।
इसी बीच ड्यूटी पर तैनात पटना जिला बल के एक यातायात सिपाही ने हालात की गंभीरता को समझा। उसने बिना एक पल गंवाए एंबुलेंस तक पहुंचकर मासूम को अपनी गोद में उठाया और भीड़ व जाम के बीच दौड़ पड़ पड़ा अस्पताल की ओर।सड़क पर मौजूद लोग यह दृश्य देखकर भावुक हो उठे। कोई रास्ता साफ कराने लगा तो कोई उस जवान की हिम्मत को सलाम करता नजर आया। सिपाही लगातार दौड़ता रहा, क्योंकि उसके लिए उस वक्त सबसे बड़ी जिम्मेदारी एक मासूम की सांसों को बचाना था।पटना पुलिस के इस जवान ने साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था संभालने वाली वर्दी नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर इंसानियत की सबसे बड़ी उम्मीद भी होती है। यह दृश्य हर किसी को यह एहसास करा गया कि संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा आज भी जिंदा है।