डॉ. सूर्य नारायण पाण्डेय ने संभाला राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान का अतिरिक्त प्रभार
डॉ. सूर्य नारायण पाण्डेय ने संभाला राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान का अतिरिक्त प्रभार
डॉ. सूर्य नारायण पाण्डेय ने संभाला राजकीय डिग्री कॉलेज कुशेश्वरस्थान का अतिरिक्त प्रभार
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
जनता कोशी महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य नारायण पाण्डेय ने शुक्रवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, कुशेश्वरस्थान (पकाही-झझरा) के प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। महाविद्यालय पहुँचने पर शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने पाग, चादर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए डॉ. पाण्डेय ने कहा कि वे अपने 30 वर्षों के शैक्षणिक व प्रशासनिक अनुभव का उपयोग इस नए महाविद्यालय के सुचारू संचालन और विकास में करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे आस-पास के क्षेत्रों के छात्रों को इस महाविद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित करें, ताकि स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा का विस्तार हो सके।
संबोधन के पश्चात प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर भारी संख्या में शिक्षक, छात्र और ग्रामीण मौजूद रहे।