एसएसपी की हाईलेवल मीटिंग, अपराधियों पर नकेल कसने के निर्देश,सीएम की बैठक के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट

दीपक कुमार (क्राइम रिपोर्टर)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी के साथ की गई अहम बैठक का असर अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। सीएम के निर्देशों के बाद मुजफ्फरपुर पुलिस पूरी तरह से एक्टिव मोड में आ गई है। जिले के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने आज ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी और जिले के तमाम डीएसपी व थानाध्यक्षों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री के विजन को लागू करना था।

नई तकनीक और स्मार्ट पुलिसिंग पर जोर; अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

बैठक के दौरान एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया कि अब पुलिसिंग के पुराने तौर-तरीकों के साथ-साथ नई तकनीकों का समावेश किया जाएगा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराधियों पर नजर रखने के लिए डिजिटल सर्विलांस और आधुनिक डेटा का इस्तेमाल करें। एसएसपी ने दोटूक शब्दों में कहा कि अब जिले में अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।