जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान,40 से अधिक फरियादी पहुंचे, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान,40 से अधिक फरियादी पहुंचे, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान,40 से अधिक फरियादी पहुंचे, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में “जनता के दरबार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे 40 से अधिक फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनता दरबार में खाद्य आपूर्ति, शिक्षा, सामाजिक कल्याण, पंचायती राज, सहकारिता, परिवहन, ग्रामीण विकास एवं अन्य विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। जिलाधिकारी ने कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्राप्त आवेदनों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। कई मामलों में उन्होंने स्वयं अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा समाधान होने के बाद संबंधित परिवादियों को मोबाइल के माध्यम से सूचना भी दी जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का पारदर्शी, प्रभावी और त्वरित समाधान करना है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जुड़े मामलों में सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हो सके।
जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच राकेश कुमार यादव, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।