बिरौल में 12 मई को लगेगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती
दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /
युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 12 मई (मंगलवार) को बिरौल स्थित BSDC KYP सेंटर परिसर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार शिविर पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक आयोजित होगा।
जिला जन सम्पर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, निजी कंपनी Vision India Services Pvt. Ltd द्वारा फील्ड एग्जीक्यूटिव, एसोसिएट एवं ऑपरेटर पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा। इस जॉब कैम्प के माध्यम से कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया में 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 16,500 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
नियोजनालय ने अधिक से अधिक युवाओं से जॉब कैम्प में भाग लेकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जॉब कैम्प में भाग लेने के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एनसीएस पोर्टल पर निबंधन करा सकते हैं अथवा नियोजनालय कार्यालय पहुंचकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं।अभ्यर्थियों को जॉब कैम्प में शामिल होने के दौरान अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पांच रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लाने का निर्देश दिया गया है।