पोखर में गिरने से अधेड़ की मौत, मिर्गी आने से हुआ हादसा
पोखर में गिरने से अधेड़ की मौत, मिर्गी आने से हुआ हादसा
पोखर में गिरने से अधेड़ की मौत, मिर्गी आने से हुआ हादसा
दस्तक 7 मीडिया/अफजल खान
दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय वार्ड नंबर 48 निवासी विजय कुमार सहनी (43) की पोखर में गिरने से मौत हो गई। मृतक के छोटे भाई अजीत कुमार साहनी ने बताया कि विजय कुमार सहनी शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे घर से घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान वह एक पोखर के किनारे बैठे हुए थे, तभी अचानक उन्हें मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह पानी में गिर गए।
घटना के बाद किसी राहगीर ने इसकी सूचना लहेरियासराय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और विजय कुमार को पानी से निकालकर इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच पहुंचे। बताया गया कि विजय कुमार सहनी मजदूरी और छोटे-मोटे काम करके अपना जीवन यापन करते थे। उनकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई थी।