राष्ट्रीय लोक अदालत कल : दरभंगा सिविल कोर्ट में 27 खंडपीठों पर होगा हजारों मामलों का निपटारा

ट्रैफिक चालान, बैंक ऋण, बिजली-पानी, पारिवारिक वाद समेत विभिन्न मामलों के निष्पादन की पूरी तैयारी

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा/विधि संवाददाता

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सिविलकोर्ट दरभंगा के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे -छोटे सुलहयोग्य आपराधिक मामले,परिवार न्यायालय, श्रम एवं वन अधिनियम, क्षतिपूर्ति दावावाद, ट्रैफिक चालान,बीएस एनएल,बिजली,पानी,उपभोक्ता वाद, बालश्रम,समेत बैंकऋण,समेत बिभिन्न प्रकार के न्यायालयों में लंबित और विवादपूर्व मामलों का ब्यापक पैमाने पर निष्पादन किया जाना है।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार का अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा के निर्देशन में प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी के आदेशानुसार, कार्यालय से हजारों हजार पक्षकारों को नोटिस हस्तगत कराई गई है।पक्षकारों की सहूलियत के लिए अलग अलग मामलों का अधिकाधिक निष्पादन के लिए कुल 27 खंडपीठों का गठन किया गया है।ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों का निष्पादन के लिए लहेरियासराय प्रेक्षागृह के सामने बेंच बनाये गये हैं।वहीं बैंकऋण से संबंधित मामलों के लिए जी फोर बिल्डिंग के सतह पर ,बिजली से संबंधित मामलों के लिए मध्यस्थता भवन एवं जिला जज प्रकोष्ठ, तथा फौजदारी से संबंधित मामलों के लिए सभी संबंधित न्यायालय प्रकोष्ठ में ब्यवस्था की जा रही है।लोक अदालत की सफलता की सभी आवश्यक तैयारी पुरी कर ली गई है।जिसकी जानकारी प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी ने दी है।