दरभंगा पुलिस में रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को दिए गए आधुनिक अनुसंधान के गुर
दरभंगा पुलिस में रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को दिए गए आधुनिक अनुसंधान के गुर
दरभंगा पुलिस में रिफ्रेशर प्रशिक्षण शुरू, अधिकारियों को दिए गए आधुनिक अनुसंधान के गुर
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
दरभंगा पुलिस के वरीय पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शुक्रवार को जिलाबल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में सअनि, पुनि तथा पुअनि कोटि के अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम पुलिस उपाधीक्षक रक्षित एवं अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस पदाधिकारियों की कार्य क्षमता, दक्षता एवं पेशेवर कौशल को और मजबूत करना बताया गया। इस दौरान अधिकारियों को नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान, साक्ष्य संकलन, कांड दैनिकी लेखन तथा अनुसंधान में तेजी लाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इसके अलावा सामुदायिक पुलिसिंग, जन-शिकायतों के त्वरित निवारण, स्वस्थ जीवन शैली एवं शस्त्र संचालन से जुड़े विषयों पर भी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि बदलते समय में अपराध अनुसंधान के आधुनिक तरीकों की जानकारी पुलिस बल के लिए अत्यंत आवश्यक है।