गौरा बौराम समेत चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी तेज, डीएम ने किया भूमि निरीक्षण
गौरा बौराम समेत चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी तेज, डीएम ने किया भूमि निरीक्षण
गौरा बौराम समेत चार प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी तेज, डीएम ने किया भूमि निरीक्षण
दस्तक 7 मीडिया /गौराबौराम
जिले में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कौशल कुमार ने गुरुवार को गौड़ाबौराम और किरतपुर प्रखंडों में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण हेतु संभावित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।
गौड़ाबौराम प्रखंड की आसी पंचायत पहुंचकर डीएम ने प्रस्तावित कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया। उन्होंने अंचलाधिकारी को भूमि की मापी कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग, उपलब्ध संसाधन और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की।
डीएम ने राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, आसी का भी निरीक्षण किया। फिलहाल इसी विद्यालय भवन में डिग्री कॉलेज का अस्थायी संचालन किए जाने की योजना है। उन्होंने भवन की रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य के लिए संबंधित अभियंताओं को एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया।
इसके बाद जिलाधिकारी किरतपुर प्रखंड के जमालपुर पंचायत और मुशहरिया पहुंचे, जहां प्रस्तावित डिग्री कॉलेज निर्माण को लेकर संभावित भूमि का निरीक्षण किया गया। यहां भी कॉलेज के अस्थायी संचालन के लिए मध्य विद्यालय जगसो को चिन्हित किया गया है। डीएम ने विद्यालय भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कार्य जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर, डीसीएलआर बिरौल, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे