गुमशुदा बालक की तलाश में जुटी पुलिस, आमजन से सहयोग की अपील
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
दरभंगा जिले तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुघराइन गांव निवासी एक बालक के अचानक लापता हो जाने से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुघराइन गांव निवासी रमेश कुमार साहू के पुत्र भविष्य राज दिनांक 06 मई 2026 को लगभग 12:30 बजे दिन में अपने घर से निकला था, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद जब बालक का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों द्वारा तिलकेश्वर थाना में इसकी सूचना दी गई।

