करोड़ों की लागत से बना कोनीघाट पुल एक साल में ही जर्जर, ‘दस्तक 7 मीडिया’ की खबर के बाद लीपापोती में जुटा विभाग
करोड़ों की लागत से बना कोनीघाट पुल एक साल में ही जर्जर, ‘दस्तक 7 मीडिया’ की खबर के बाद लीपापोती में जुटा विभाग
करोड़ों की लागत से बना कोनीघाट पुल एक साल में ही जर्जर, ‘दस्तक 7 मीडिया’ की खबर के बाद लीपापोती में जुटा विभाग
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
विकास के दावों और भ्रष्टाचार के बीच की दरारें अब दरभंगा के बिरौल स्थित कोनीघाट पुल पर साफ नजर आने लगी हैं। करोड़ों की लागत से निर्मित यह महत्वपूर्ण पुल, जिसे क्षेत्र की ‘लाइफ लाइन’ कहा जाता है, उद्घाटन के महज एक साल के भीतर ही दम तोड़ने लगा है। इस मामले को ‘दस्तक 7 मीडिया’ द्वारा प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन सुधार के नाम पर जो हो रहा है, उसने ग्रामीणों के गुस्से को और भड़का दिया है।
दो दिन पूर्व प्रकाशित खबर के बाद विभागीय अभियंता आनन-फानन में कोनीघाट पुल का निरीक्षण करने पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि उनके मौजूदगी में मरम्मत कार्य तो शुरू हुआ, लेकिन तरीका बेहद चौंकाने वाला रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभाग के एक व्यक्ति पुल की बड़ी-बड़ी दरारों को सीमेंट या ठोस तकनीकी समाधान के बजाय अलकतरा (कोलतार) डालकर ढंकने की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने इस कार्यशैली पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि,”यह ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। पुल की ढलाई उखड़ रही है और विभाग महज काला रंग पोतकर अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रहा है।”
कोनीघाट का यह पुल केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं है, बल्कि यह बिरौल के पूर्वी और पश्चिमी भाग को जोड़ने वाली मुख्य कड़ी है। सिसौनी से शंकर रोहाड़ तक जाने वाली यह सड़क दरभंगा और समस्तीपुर जिले को आपस में जोड़ती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग और वाहन इस पुल से गुजरते हैं। ऐसे में निर्माण की घटिया गुणवत्ता न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि भविष्य में किसी बड़े हादसे को भी दावत दे सकती है।
पुल का निर्माण पिछले वर्ष ही पूरा हुआ था, लेकिन एक साल के भीतर ही कई जगहों पर गहरी दरारें आ गईं। दरारों को भरने के लिए ठोस सामग्री के बजाय अलकतरे का उपयोग किया गया, जो गुणवत्ता मानकों पर सवाल खड़े करता है।
‘दस्तक 7 मीडिया’ की खबर के बाद ही सोता हुआ विभाग जागा, हालांकि विभागीय कार्यवाही अब भी केवल कागजी और दिखावटी नजर आ रही है।