दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरफ्तार, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कई आरोपी दबोचे गए

दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा 

जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दरभंगा पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर कई आरोपियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई में फर्जी आधार कार्ड बनाने में संलिप्त एक आरोपी समेत विभिन्न कांडों के अभियुक्तों को दबोचा गया।

सिंहवाड़ा थाना की कार्रवाई

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाने के मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार करने की गतिविधियों में शामिल था। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 153/25(आर्म्स एक्ट) के वांछित अभियुक्त मो0 ओबेश पिता मो0 अब्दुल कयूम सा0 अख्तियारपुर चंदौली थाना बैनी जिला समस्तीपुर को दरभंगा पुलिस ने समस्तीपुर से गिरफ्तार किया हे

नेहरा थाना पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त को पकड़ा

नेहरा थाना कांड संख्या-45/26 के नामजद अभियुक्त मोहम्मद महबूब बुनियादी को गिरफ्तार किया गया। वह मोहम्मद नासिर बुनियादी का पुत्र और जगदीशपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

हायाघाट थाना में एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर हायाघाट थाना पुलिस ने सुनील साहनी को गिरफ्तार किया। वह शत्रुघ्न साहनी का पुत्र और मानोपुर गांव का निवासी बताया गया है।

मनिगाछी थाना पुलिस की कार्रवाई

मनिगाछी थाना पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में संतोष कुमार कामती और रंजीत दास शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की गई।

केवटी थाना में प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

केवटी थाना कांड संख्या-134/26 के नामजद अभियुक्त मुन्ना कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी नूरूल कुरैशी का पुत्र और फकीर तकिया छतवन का निवासी है।