समस्तीपुर जिला के मथुरापुर पुलिस और उत्पाद विभाग के पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से 3564 लीटर किंगफिशर बीयर बरामद, चालक गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया,समस्तीपुर/पटना, संवाददाता।
मधनिषेध विभाग पटना से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना पुलिस ने संयुक्त छापामारी करते हुए शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान एक चार चक्का आयशर ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा की गई सघन जांच में ट्रक से कुल 3564 लीटर किंगफिशर बीयर जब्त की गई। मौके से ट्रक चालक मो. इरशाद (पिता- मो. अशफाक, निवासी- हथीसार गंज, पठान टोली, थाना नगर, जिला वैशाली) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से की गई, जिसमें मधनिषेध विभाग और स्थानीय पुलिस की टीम शामिल थी। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि शराब की यह खेप तस्करी के लिए किसी अन्य जिले में ले जाई जा रही थी।
मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार की इस सख्त कार्रवाई से पूरे इलाके के शराब तस्करों के बीच में हड़कंप मच गया है। खासकर शराब तस्करों के बीच दहशत का माहौल है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुट गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और तस्करी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए गहन जांच जारी है।