लोक अदालत की तैयारी तेज, नोटिस तामिले पर प्रशासन सख्त,
9 हजार कोर्ट केस और 21,500 प्रि-लीटिगेशन मामलों में भेजे गए नोटिस, 9 मई को होगा बड़ा निपटारा
दस्तक 7 मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर दरभंगा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में समाहरणालय परिसर में एसडीपीओ और विभिन्न थानों के थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

