दरभंगा

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक बगीचे मे सौरभ झा की हत्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस के कार्यशैली को लेकर सवाल उठाना शुरू कर दिया हैं।

हालांकि इस मामले मे पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस तीन दिन पहले ही न्यायिक हिरासत मे भेज चुकी हैं लेकिन नगर पंचायत के लोंगों का कहना हैं कि पुलिस गलत दिशा मे अनुसंधान कर रही हैं। सिंहवाड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यवसायियों ने बुधवार की देर शाम शांति पूर्वक तरीके से केंडील मार्च निकाला। स्थानीय लोंगों का कहना था कि सौरभ को किसी एक ने मारकर हत्या नहीं किया हैं बल्कि चार पांच लोंगों ने मिलकर उसकी हत्या की हैं।

लोंगों की यह भी शिकायत हैं कि परिजनों को जिसपर शक हैं और प्राथमिकी मे नामजद हैं उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं की हैं। लोंगों की यह भी मांग हैं कि सौरभ का मोबाईल अब तक बरामद नहीं हुआ हैं वह मोबाईल अपराधियों के पास हैं। उस मोबाईल का पुलिस सीडीआर निकालकर या वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर यह पता लगाये कि अपराधी कौन हैं और कहां छुपा हुआ हैं।केंडील

मार्च के दौरान कई लोंगों ने यह भी मांग किया हैं कि इस मामले मे पुलिस उच्चस्तरीय जांच करें। रामकुंज मुहल्ले से सेंकड़ों लोंगों ने कतारबद्ध केंडील मार्च निकालते हुये कहा कि पुलिस अगर एक सप्ताह मे किसी नतीजे पर नहीं पहुंची तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। प्रतिवाद केंडील मार्च मे केशव पांडे ,चंदन कुमार ,सोनू पांडे ,नरेश यादव ,सुरेश यादव भोलू कुमार समेत सेंकड़ों लोग मौजूद थे