बिरौल के हांसी गांव में मिले डेंगू के दो मरीज, एक का इलाज दरभंगा के निजी क्लिनिक में, दुसरा चिकित्सक के परामर्श पर गांव में हैं इलाजरत,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने एपीएससी के चिकित्सक को दिया निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश।

नीलेश /बिरौल।

प्रखंड क्षेत्र में डेंगू की दो मरीज मिलने की सूचना मिलते ही लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।दोनों मरीज बिरौल प्रखंड के बैरमपुर  जग्रनाथपुर पंचायत के हांसी गांव के रहने वाले है।दोनों को डेंगू होने की पुष्टि दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में शारीरिक जांचोपरांत इसकी पुष्टि यहां के चिकित्सक ने किया है।पीड़ित मरीज दरभंगा के निजी क्लिनिक चिकित्सक के परामर्श पर पिछले दो दिनों से अपने गांव में ही इलाजरत है।वहीं दुसरा मरीज दरभंगा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती रह कर अपना इलाज करवा रहे है। ग्रामीण नवीन कुमार राय ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व दोनों व्यक्ति को बुखार आने के कारण उन लोगों को इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया।जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने दोनों मरीजों को डेंगू से ग्रसित होना पाया। ग्रामीण नवीन राय ने स्थानीय
स्वास्थ्य विभाग से अविलंब गांव में एंटी लार्वा की छिड़काव एवं फॉगिंग कराने की मांग की है। इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.योगेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि इस संबंध में जिला मुख्यालय से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। बावजूद इस गंभीर मामले को लेकर बैरमपुर एपीएससी के चिकित्सक को गांव में भेजकर निरीक्षण कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।