भरवाड़ा में आभूषण दुकान में हुए लूटपाट और गोलीकांड में एक और बदमाश गिरफ्तार
भरवाड़ा में आभूषण दुकान में हुए लूटपाट और गोलीकांड में एक और बदमाश गिरफ्तार
भरवाड़ा में आभूषण दुकान में हुए लूटपाट और गोलीकांड में एक और बदमाश गिरफ्तार
दस्तक 7 मीडिया,सिंहवाड़ा /
स्थानीय थाना की पुलिस ने 12 जून 2025 को नगर पंचायत भरवाड़ा के पुरानी बाजार स्थित सुरेश ठाकुर ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूटपाट और दुकानदार सुरेश ठाकुर के मुंह में गोली मारकर ज़ख़्मी कर देने के मामले में मंगलवार को समस्तीपुर जिले के बेनी थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर चंदौली निवासी मो. ओबेश उर्फ सोयब को गिरफ्तार किया है। उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया की इससे पूर्व घटना में शामिल मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के राजघाट निवासी विधायक कुमार दास और राजेश दास उर्फ गंजा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शेष बचे बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिसिया पूछताछ में ओबैश ने बताया की पहसौल स्थित एक स्कूल पर सब इकट्ठा होकर जूटे थे। उसके टारगेट पर दूसरा दुकानदार था। जिसको रास्ते पर ही लूटने का प्लान बनाया गया था पर वो विफल हो गया। जिसने बाद ओबैश ने अपने साथियो को कहा की आए है तो कोई दुकानदार को लूट कर ही जाएँगे जिसके सुरेश ठाकुर के दुकान का विधायक दास ने रेकी की और घटना को अंजाम दिया इसी क्रम में एक अपराधियों का हाथ दुकानदार ने पकड़ कर विरोध करना शुरू कर दिया जिसने बाद सुरेश ठाकुर पर अपराधियों में गोली चला की जिसके वो गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया की ओबैश पर समस्तीपुर कोर्ट में फायरिंग करने समेत कई आपराधिक मामला दर्ज है।