बिरौल में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, 17 मई को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ भव्य आयोजन की तैयारी,
बिरौल में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, 17 मई को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ भव्य आयोजन की तैयारी,
बिरौल में गूंजेंगे देशभक्ति के तराने, 17 मई को ‘एक शाम शहीदों के नाम’ भव्य आयोजन की तैयारी,
दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा।
देश की आन-बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों की स्मृति में बिरौल अनुमंडल एक ऐतिहासिक शाम का गवाह बनने जा रहा है। आगामी 17 मई 2026 को झंडा दिवस कोष के निमित्त “एक शाम शहीदों के नाम” सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस गौरवमयी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु आज अनुमंडल सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुपौल बाजार स्थित प्रसाद विवाह भवन इस भव्य आयोजन का साक्षी बनेगा। कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक और गरिमापूर्ण बनाने के लिए विशेष मंच सज्जा और सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। अनुमंडल पदाधिकारी शशांक राज ने कहा कि कार्यक्रम की मुख्य विशेषता बाहर से आने वाले ख्याति प्राप्त कलाकार होंगे, जो अपनी देशभक्ति प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना और शहीद परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करना है।
“यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों और उनके परिवारों के प्रति हमारी कृतज्ञता प्रकट करने का एक माध्यम है। प्रशासन का प्रयास है कि यह आयोजन बिरौल के इतिहास में मील का पत्थर साबित हो। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। जिसमें कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात भारी भीड़ को देखते हुए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था। प्रचार प्रसार के लिए जन-जन तक सूचना पहुंचाने के लिए विशेष अभियान। अतिथि सत्कार समाज के गणमान्य व्यक्तियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।
बैठक में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी,बीडीओ बिरौल, गौराबौराम, घनश्यामपुर, अंचल अधिकारी, सहायक अभियंता (विद्युत, PHED, ग्रामीण कार्य विभाग), नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अन्य सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।