बेनीपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक
बेनीपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक
बेनीपुर में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान, कस्तूरबा विद्यालय में छात्राओं को किया गया जागरूक
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बेनीपुर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मायापुर में बुधवार को बाल विवाह उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन (DHEW), दरभंगा के तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत हुआ।
कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, लैंगिक विशेषज्ञ डॉली कुमारी और वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार ने छात्राओं एवं महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं और सामाजिक मुद्दों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए इसे रोकने के लिए समाज की भागीदारी को आवश्यक बताया।
इस दौरान बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 सहित कई महत्वपूर्ण सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वन स्टॉप सेंटर, दरभंगा एवं बेनीपुर में संचालित अतिरिक्त केंद्र की सुविधाओं से भी अवगत कराया गया।
विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, कैरियर काउंसलिंग, नशा मुक्ति और पंचायत स्तर पर चल रहे सहयोग शिविरों के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में मौजूद किशोरियों और महिलाओं को उनके अधिकार, सुरक्षा उपाय और आत्मनिर्भर बनने के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया गया।