सिंहवाड़ा पुल पर मवेशी तस्करी कर ले जा रहे पिकअप को ग्रामीणों ने पकड़ा , बेहोशी की हालत में 11 मवेशी बरामद , एक आरोपी गिरफ्तार

दस्तक 7 मीडिया,सिंहवाड़ा/
स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंहवाड़ा पुल पर मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने पिकअप से मवेशी तस्करी कर लेकर जा रहे गाड़ी से बेहोशी की हालत में 11 मवेशी समेत कोरौनी निवासी ताहिर कुरैशी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वही गाड़ी चालक घटनास्थल से फरार हो गया। घटना को लेकर सिंहवाड़ा निवासी गौतम कुमार झा ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अंकित कांड के अनुसार मंगलवार की शाम वो सिंहवाड़ा पुल पर थे। तभी उजला रंग का पिकअप JH10CJ3468 पुल पर जाम में फंस गया। इसी बीच ग्रामीणों ने पिकअप में कई मवेशी बेहोशी की हालत में लदे हुए देखा जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पिकअप सवार लोगो से पूछताछ कर स्थानीय पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मवेशी को पिकअप से बरामद कर लिया। आरोपी मवेशियों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। थाना अध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले को जांच की का रही है।