जनता कोशी महाविद्यालय के कर्मचारियों की दो दिवसीय ‘कलमबंद हड़ताल शुरू,कर्मचारी ने कियाप्रधानाचार्य का घेराव, 

दस्तक 7 मिडिया, बिरौल, दरभंगा। 

 

बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जनता कोशी महाविद्यालय, बिरौल इकाई के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बुधवार से दो दिवसीय कलमबंद हड़ताल शुरू कर दिया है।यह हड़ताल 6 मई और 7 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। जनता कोशी महाविद्यालय,बिरौल के परिसर में आयोजित कलमबंद हड़ताल के दौरान शिक्षकेत्तर कर्मी प्रधानाचार्य के कार्यालय का घेराव किया और विरोध में जमकर नारेबाजी की।संघ के महाविद्यालय सचिव राघव कुमार दीपक ने बताया कि महासंघ के पत्रांक 338-637/26,दिनांक 30.03.2026, के आलोक में दरभंगा प्रक्षेत्र द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार यह कदम उठाया गया। इस दौरान सभी गैर-शिक्षण कर्मचारी अपने कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि कलमबंद हड़ताल के साथ-साथ वे महाविद्यालय के प्रधानाचार्य का घेराव किया गया है। दो दिनों की इस हड़ताल के कारण महाविद्यालय के प्रशासनिक और कार्यालय संबंधी कार्यों में बाधा उत्पन्न हो गया है। छात्रों को फॉर्म भरने, प्रमाण पत्र प्राप्त करने और अन्य कार्यालयी कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।