दरभंगा में जॉब कैम्प की बहार: 13 से 19 मई तक पांच स्थानों पर भर्ती, 100 पदों पर मौका
दरभंगा में जॉब कैम्प की बहार: 13 से 19 मई तक पांच स्थानों पर भर्ती, 100 पदों पर मौका
दरभंगा में जॉब कैम्प की बहार: 13 से 19 मई तक पांच स्थानों पर भर्ती, 100 पदों पर मौका
दस्तक 7 मीडिया /दरभंगा
बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिला नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से मई महीने में विभिन्न प्रखंडों में जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनी द्वारा 100 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सहायक निदेशक (नियोजन) ने जानकारी दी कि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में Guardians Security and Facilities Pvt. Ltd. द्वारा 13, 15, 16, 18 और 19 मई को अलग-अलग स्थानों पर साक्षात्कार आयोजित होंगे। सभी कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे।
यहां-यहां लगेगा जॉब कैम्प:
13 मई: संयुक्त श्रम भवन, रामनगर (आईटीआई के पास)
15 मई: सिंहवाड़ा प्रखंड, BSDC KYP सेंटर
16 मई: बहेड़ी प्रखंड, SDC KYP सेंटर
18 मई: केवटी प्रखंड, SDC KYP सेंटर
19 मई: बेनीपुर प्रखंड, BSDC KYP सेंटर
किन पदों पर होगी भर्ती:
कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर सहित करीब 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
योग्यता और आयु सीमा:
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, स्नातक या आईटीआई डिप्लोमा, आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (केवल पुरुष अभ्यर्थी)
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 से 22,500 रुपये प्रतिमाह (CTC) दिया जाएगा।
उप निदेशक जनसंपर्क स्वतंत्र प्रसाद ने कहा कि यह बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से जॉब कैम्प में भाग लेने की अपील की है।
नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है,अभ्यर्थी NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर भी पंजीकरण कर सकते हैं ,साथ में बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य दस्तावेज लाना जरूरी है।इस जॉब कैम्प में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क है।