दरभंगा पुलिस का एक्शन मोड जारी: ऑपरेशन मुस्कान से मोबाइल बरामद, अवैध शराब पर कड़ा प्रहार

दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा 

जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर नियंत्रण के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। विभिन्न थानों की ओर से की गई ताजा कार्रवाइयों में गुम मोबाइल की बरामदगी से लेकर वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई और अवैध शराब के खिलाफ अभियान शामिल है।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिली सफलता

कुशेश्वरस्थान थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए गुम हुए मोबाइल को बरामद किया। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल को उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया। इस पहल से आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

वांछित अभियुक्त के घर इश्तिहार तामिला

सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या-133/25 के वांछित अभियुक्त दीपक कुमार (पिता- प्रभु राय, निवासी पानापुर, थाना औराई, जिला मुजफ्फरपुर) के घर विधिवत इश्तिहार का तामिला किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार आरोपियों पर दबाव बढ़ रहा है।

अवैध शराब के खिलाफ  कार्रवाई

दरभंगा पुलिस अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में घनश्यामपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम कोरथू स्थित गाछी में छापेमारी कर 83.1 लीटर नेपाली शराब बरामद की।

प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

घनश्यामपुर थाना कांड संख्या-142/26 के नामजद अभियुक्त सिंघेश्वर यादव (पिता- डोमी यादव, निवासी बिरौल टोल गनौन) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।