सेविका के मनमानी की शिकायत पर बीडीओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।
सेविका के मनमानी की शिकायत पर बीडीओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।
सेविका के मनमानी की शिकायत पर बीडीओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण।
दस्तक 7 मीडिया, प्रशांत कुमार, कुशेश्वरस्थान।
लोगो की बार बार मिल रहे शिकायत के बाद बीडीओ प्रभा शंकर मिश्रा ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 108 का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान केंद्र में नामांकित 35 बच्चों में 28 बच्चे उपस्थित पाए गए। वहीं 10.30 बजे तक केन्द्र में न तो बच्चों के लिए भोजन बना था न ही खिलाया गया था। इस पर बीडीओ ने नाराजगी जताई और सेविका को कड़ी फटकार लगाए।
बीडीओ श्री मिश्रा ने बताया कि पिछले महीने का निरीक्षण पंजी के अवलोकन करने पर पता चला कि पिछले महीने सीडीपीओ एवं महिला पर्यवेक्षिका के निरीक्षण पंजी के जांच में अंकित बच्चों की संख्या से उपस्थित पंजी में अधिक बच्चों की संख्या अंकित पाए गए। वहीं 8-8 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पिछले महीने पोषाहार दिया गया। बीडीओ ने निरीक्षण पंजी में बच्चों की संख्या अधिक अंकित करने तथा समय पर बच्चों को भोजन नहीं देने को गंभीरता से लेते हुए सेविका ज्योति कुमारी से स्पष्टीकरण पूछते हुए 24 घंटे के अंदर जबाब मांगा है।
पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण सूची का प्रारूप जारी, 18 मई तक दर्ज कराएं दावा-आपत्ति ,2011 जनगणना के आधार पर तैयार प्रपत्र-1 प्रकाशित, जून में अंतिम सूची और गजट प्रकाशन
बाबा कुशेश्वरनाथ मंदिर में अब नहीं बनेंगी रील्स, शोर-शराबे और मुख्य द्वार पर वाहन पूजा पर भी लगा प्रतिबंध