दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, 6 मई को 24 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, औचक निरीक्षण में 4 गैस एजेंसियां व 18 प्रतिष्ठान जांचे गए, डीएम ने पारदर्शी आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, 6 मई को 24 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, औचक निरीक्षण में 4 गैस एजेंसियां व 18 प्रतिष्ठान जांचे गए, डीएम ने पारदर्शी आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश
दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, 6 मई को 24 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य,
औचक निरीक्षण में 4 गैस एजेंसियां व 18 प्रतिष्ठान जांचे गए, डीएम ने पारदर्शी आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश
दस्तक 7 मीडिया/दरभंगा
जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला जन-सम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 6 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।
मंगलवार को वरीय अधिकारियों द्वारा 4 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आपूर्ति व्यवस्था, स्टॉक और वितरण प्रक्रिया की जांच की गई, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि 4 मई को जिले में कुल 8184 एलपीजी सिलेंडर का वितरण किया गया। इसमें दरभंगा सदर अनुमंडल में 6414, बेनीपुर में 920 और बिरौल में 850 सिलेंडर शामिल हैं। वहीं 5 मई को 10,903 सिलेंडर एजेंसियों के गोदामों में उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि 6 मई के लिए दरभंगा सदर अनुमंडल में 18,411, बेनीपुर में 1,722 और बिरौल में 4,846 सिलेंडर वितरण का लक्ष्य तय किया गया है।
उप निदेशक जन-सम्पर्क सत्येंद्र प्रसाद ने कहा कि विभागीय नियमों के अनुसार उपभोक्ताओं को बुकिंग के 2 से 3 दिनों के भीतर होम डिलीवरी के जरिए गैस उपलब्ध कराई जाती है। साथ ही शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर की भी पर्याप्त व्यवस्था है।
जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की मुनाफाखोरी या जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा नेता मुकुंद चौधरी के पिता का निधन,भाजपा परिवार ने जताया दुख
हनुमाननगर में प्लस टू मॉडल विद्यालय के लिए जमीन का निरीक्षण, डीएम ने दिए निर्माण के निर्देश, सीमांकन और भवन विस्तार पर जोर, कोलहंटा पटोरी स्कूल में भी बनेंगे अतिरिक्त कमरे