भाजपा नेता मुकुंद चौधरी के पिता का निधन,भाजपा परिवार ने जताया दुख
भाजपा नेता मुकुंद चौधरी के पिता का निधन,भाजपा परिवार ने जताया दुख
भाजपा नेता मुकुंद चौधरी के पिता का निधन,भाजपा परिवार ने जताया दुख
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा :
भाजपा दरभंगा जिला पश्चिमी के मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी के पूज्य पिता स्वर्गीय भोगेन्द्र चौधरी के असमायिक निधन पर भाजपा जिला परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
स्वर्गीय भोगेन्द्र चौधरी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गोविंदपुर में हुआ जहां उनके बड़े पुत्र मुकुंद चौधरी ने मुखाग्नि दी। अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा दरभंगा जिला पश्चिमी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना ने जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी के पूज्य पिता स्वर्गीय भोगेन्द्र चौधरी के असमय निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में श्री मन्ना ने कहा कि स्वर्गीय भोगेन्द्र चौधरी जी का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। उनके जाने से समाज ने एक सम्मानित एवं सरल व्यक्तित्व को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। श्री मन्ना ने कहा कि इस कठिन समय में पूरा भाजपा परिवार मुकुंद चौधरी एवं उनके परिवार के साथ खड़ा है।
जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण मन्ना,जिला महामंत्री संतोष पोद्दार,जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन,जिला मंत्री राहुल पासवान,जिला कोषाध्यक्ष संतोष सिंह तथा जिला मीडिया प्रभारी अमरनाथ सिंह,जिला प्रवक्ता गणेश मिश्र,मनोज भारती ने अंतिम संस्कार में सहभागिता कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक व्यक्त करने वालों मे जिला उपाध्यक्ष,अभयानंद झा,राजू तिवारी,सोनी पूर्वे,संगीता साह,सुनील चौधरी,श्रवण मिश्र,विकास चौधरी,जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक,विजय चौधरी,जिला मंत्री बालेन्दु झा,मीरा मेहता,सचिन जैन,रानी झा,रिंकी देवी,पिंटू महासेठ,बबलु पंजियार,सुंदरलाल चौधरी,साक्षी तिवारी,अविनाश कश्यप,लक्ष्मण कास्यंकार,कल्पना झा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी प्रमुख थे।
मध्यस्थता भवन में अधिवक्ताओं के लिए संवेदीकरण व जागरूकता कार्यक्रम
दरभंगा में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, 6 मई को 24 हजार से अधिक सिलेंडर वितरण का लक्ष्य, औचक निरीक्षण में 4 गैस एजेंसियां व 18 प्रतिष्ठान जांचे गए, डीएम ने पारदर्शी आपूर्ति के दिए सख्त निर्देश