मध्यस्थता भवन में अधिवक्ताओं के लिए संवेदीकरण व जागरूकता कार्यक्रम

दस्तक 7 मीडिया,दरभंगा /विधि संवाददाता

पटना उच्च न्यायालय के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मध्यस्थता भवन में मंगलवार को संवेदीकरण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला जज श्री शर्मा ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में वकीलों ने महती भुमिका निभाई है।यदि अधिवक्ता सक्रिय नही होते,तो शायद आज हम आजाद नही होते । एकमात्र अधिवक्ताओं को हीं विद्वान की उपाधि से बिभूषित किया गया है।इसी क्रम में बार काऊंसिल ऑफ इण्डिया का भाग 6 की धारा 2 के तहत वर्णन किया गया है जो वकीलों के लिए पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानक निर्धारित करते हैं।यह संहिता वकीलों का अदालत, मुवक्किल, प्रतिद्धंदी और सहकर्मी के साथ कर्तव्यों के प्रति जबावदेह बनाते हैं। अधिवक्ताओं से अपेक्षा है कि बालक,वृद्ध और बीमार संवेदनशील गवाहों की गवाही भी डब्ल्यू डीसी के माध्यम से कराने में सहयोग करें।प्राधिकार के सचिव आरती कुमार ने कहा कि अधिवक्ता न्यायपालिका के मजबूत स्तंभ हैं।अधिवक्ताओं का चरित्र और आचरण स्वच्छ होना चाहिए ।जिसका सकारात्मक संदेश समाज में जाये।वकीलों को विधा के प्रचार के लिए विज्ञापन से दुर रहना चाहिए।अधिवक्ता को बार काऊंसिल ऑफ इण्डिया के दिशा निर्देशों को आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा, प्रथम एडीजे निरज कुमार, एडीजे संतोष कुमार पाण्डेय, बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा,सीजेएम जूनैद आलम,प्राधिकार का सचिव आरती कुमारी ने सामुहिक रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।संचालन आरती कुमारी ने किया।

दीप प्रज्वलित करते प्रधान जिला जज अजय कुमार शर्मा, एडीजे निरज कुमार, संतोष पाण्डेय, अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा,सीजेएम जूनैद आलम और सचिव आरती कुमारी।