स्कूल से लौट रही शिक्षिका व पति पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा,पुलिस कर रही जांच
स्कूल से लौट रही शिक्षिका व पति पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा,पुलिस कर रही जांच
स्कूल से लौट रही शिक्षिका व पति पर जानलेवा हमला, तीन आरोपियों ने लाठी-डंडे से पीटा,पुलिस कर रही जांच
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक शिक्षिका और उनके पति पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीन लोगों पर लाठी-डंडे से हमला कर दंपति को गंभीर रूप से घायल करने और महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। पीड़िता नसीमा खातून, जो प्राथमिक विद्यालय कनकी असमा में शिक्षिका हैं, ने बताया कि 4 मई को दोपहर करीब 1 बजे उनके पति मो.सकील आलम मोटरसाइकिल से उन्हें स्कूल से घर ला रहे थे। इसी दौरान कनकी गांव में मुकेश सदा के घर के पास पहले से घात लगाए बैठे मुकेश सदा, भुवनेश्वर सदा उर्फ बौकू सदा और डोमी सदा ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर दंपति को लहूलुहान कर दिया। हमले में पति बेहोश होकर बाइक सहित गिर पड़े। वहीं आरोपियों ने महिला के कपड़े खींचकर उसके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को भी पीटा गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पीड़िता की सास सैफूल खातून को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने उनके पति के पास से नकदी भी निकाल ली। आसपास के लोगों के जुटने पर किसी तरह तीनों घायलों को बचाया गया।बताया जा रहा है कि घटना से करीब एक घंटे पहले खेत में फसल को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लेकर आरोपियों ने पहले भी गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।