गुप्त सूचना पर घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर ‘मामा श्री’ शराब जब्त; दो पर केस दर्ज
गुप्त सूचना पर घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर ‘मामा श्री’ शराब जब्त; दो पर केस दर्ज
गुप्त सूचना पर घनश्यामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 83 लीटर ‘मामा श्री’ शराब जब्त; दो पर केस दर्ज
दस्तक 7 मिडिया, घनश्यामपुर, दरभंगा।
स्थानीय थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार देर शाम पुलिस को बड़ी सफलता मिली। गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर पुलिस ने कोर्थु गांव स्थित कारो बाबा स्थान के पास छापेमारी कर 83 लीटर अवैध ‘मामा श्री’ शराब जब्त की। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब तस्कर कार से शराब की खेप लाकर इलाके में खपाने की तैयारी में हैं। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति साइकिल पर बोरा लेकर भागने लगा और शराब से भरा बोरा और साईकिल छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गाछी एवं खेतों में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान मखान के खेत से एक सूती बोरे में रखी ‘मामा श्री’ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 83 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार यह शराब कोर्थु गांव निवासी राम सुंदर मंडल के पुत्र परमेश्वर मंडल तथा स्व. हुलर यादव के पुत्र अरुण यादव की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जब्त की गई है। मामले में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि शराब तस्करी और सेवन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।